जय श्री श्रीयादे माता की                        जय भक्त गोरा कुम्हार की                 जय राजा दक्ष प्रजापति की


प्रजापति युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में भामाशाह सम्मान समारोह


आगे की रणनीति सभा 19 नवंबर 2023 को नागौर मुख्यालय पर


समाज के सहयोग व अथक प्रयासों के कारण आज राजस्थान सरकार ने आपकी ताकत को देखते हुए आपके संघर्ष को देखते हुए मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड का गठन किया गया है । इस गठन के क्या फायदे हैं समाज को क्या मिलेगा उस पर रणनीति तैयार की जाएगी । आप सब लोग इसके हिस्सेदार बने इसके सहभागी बने , इसके साथी बने इसके सलाहकार बने 19 नवंबर को नागौर की धरती पर पधार कर समाज के उत्थान में समाज की शिक्षा में हमारे बच्चों को हम क्या दे सकते हैं , उस पर मंथन करते हैं हम जैसे लोग मर जाएंगे तब भी हमारी आने वाली पीढ़ी यह ना कह सके कि हमारे बुजुगों ने हमें कुछ नहीं दिया शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड ला सकता है ,अगर आप सब की इच्छा हो तो......


मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड बनने के क्या फायदे हैं ,और कब हमें मिलेंगे , और कैसे मिलेंगे...

  1.  मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड को सरकार सरकारी मान्यता प्राप्त हो 
  2.  मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड के नाम का शुद्धिकरण हो
  3.  मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड का नाम सरकारी कैलेंडर में आए
  4. मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड मां श्री श्रीयादे जयंती पर अवकाश हो पूरे राजस्थान में 
  5.  हमारे समाज के हॉनहार बच्चों को छात्रवृत्ति मिले मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड से

मां श्री श्रीयादे माता बोर्ड कोई भी सरकार बने वह अंतिम साल में मां श्री श्रीयादे माता का बोर्ड बनाती है जब तक उनकी समझ में आए तब तक बोर्ड का समय निकल जाता है इसलिए हमारी मुख्य मांग है मुख्यमंत्री की शपथ के साथ मंत्रिमंडल की शपथ के साथ ही हमारे मां श्री श्रीयादें माता बोर्ड का गठन हो

आओ हम सब मिलकर इस पर चर्चा करेंगे , आगामी जो भी सरकार बने उसके सामने हम कैसे लड़ाई लड़ सके हमारी क्या रणनीति रहेगी इसके लिए संपूर्ण संगठनों के पदाधिकारी गण व संपूर्ण समाज के आम व्यक्ति गणमान्य अपनी जानकारी ,अपनी अपनी सलाह हमें दे सकते हैं ,आप सबका स्वागत है अगर आपके पास जानकारी हैं और आप जानते हैं की बोर्ड से क्या.क्या फायदे मिलते हैं तो हमें बताएं हम सरकार के सामने रखकर प्रयास करेंगे धरातल पर हम सब समाज को साथ लेकर लड़ाई लड़ेंगे और समाज को यह तोहफा देकर ही मरेंगे यह हम आपसे वादा करते हैं एक बार आप जरूर पधारे अपने.अपने ज्ञान बुद्धि विवेक से हमें जरूर बताएं

19 नवंबर 2023 को ही प्रजापति युवा शक्ति संगठन पूरे राजस्थान में सदस्यता अभियान चलाकर अपना लक्ष्य 5 लाख सदस्य पूर्ण करने की तैयारी कर रहा है । उसके लिए आगामी दिनों में रथ यात्रा नागौर से आरंभ होगी । यह रथ समाज के लिए एक वरदान साबित होगा , इस रथ के लिए एक बोलेरो 4 ’ 4 पिकअप शोरूम से नई गाड़ी लेकर उसके ऊपर भव्य मंदिर व मां श्री श्रीयादे माता भक्त पहलाद गोरा कुम्हार की मार्बल की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा करवा कर रथ तैयार किया गया है उसे रथ को लेकर रथ यात्रा आरंभ की जाएगी। 

इस रथ को तैयार हम लोगों ने इसलिए किया है ताकि समाज में जागरूकता आ सके जैसे यह रथ आपके घर आएगा हर गांव गांव ढाणी ढाणी जाएगा सुबह शाम भव्य आरती के साथ.साथ हर घर में एक मां श्री श्री यादे माता की फोटो दी जाएगी और सबको शपथ दिलाई जाएगी की पीड़ा में दुख में अन्याय में अत्याचार के खिलाफ हम जब भी आवाज़ उठाएं या धरना प्रदर्शन करेंगे तब तब आपकी उपस्थिति अनिवार्य है आपके गांव से दो व्यक्तियों का आना अनिवार्य है यह शपथ हम हर गांव में हर ढाणी में दिलाने की कोशिश करेंगे इससे हमारा समाज मजबूत भी होगा और मां श्री श्रीयादे माता की हर घर फोटो लगाने का हमारा अभियान भी सफल होगा।