बरसनी मे प्रजापति समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ।
श्री दक्ष प्रजापति समाज विकास समिति बरसनी द्वारा आज प्रतिभावान छात्र.छात्राओं का सामान समारोह मैं मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद आदरणीय सुभाष जी बहेड़िया साहब द्वारा मां श्री श्रीयादे को दीप प्रज्वलित करते हुए
इस कार्यक्रम में 151 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया पिछले सामान समारोह की तुलना में 30% से अधिक प्रतिभाओं की बढ़ोतरी हुई है
यह 2023 प्रजापति समाज के लिए शिक्षा का समुद्र बन गया है समाज के चारों तरफ हर क्षेत्र में मेडिकल, आर्मी, अध्यापक, प्रोफेसर प्रतिभाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दर्शाया है इससे उम्मीद होती है कि आने वाला 2024 समाज के लिए सागर भी बन जाएगा
इसलिए प्रत्येक अभिभावक अपनी जिम्मेदारी से बच्चों की प्रतिभा को समझते हुए लक्ष्य तक पहुंचाने का काम करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी और समाज का नाम रोशन होगा समाज शिक्षा में शिखर की ओर आगे बढ़ेगा इसीलिए यह सम्मान समारोह एक ऐतिहासिक समारोह है समाज की हर प्रतिभाओं को सम्मान होने का मौका मिलता है शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए यह सम्मान समारोह बहुत ही आवश्यक है ताकि समाज के अंदर हर प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए आपस में प्रतियोगिता बनी रहे


0 टिप्पणियाँ