सरिता प्रजापति बढ़ाया मान ...
- गुलाबपुरा निकटवर्ती गांव रामनगर ,नया बोरखेड़ा ,तहसील हुरडा, जिला भीलवाड़ा में , प्रजापति समाज की सरिता प्रजापति ने अपने पिता का सपना साकार किया । सुरेश जी प्रजापति के मामा जी की लाडली बेटी ने लेवल -२ मे कठिन परिश्रम करके दुनिया को यह बता दिया कि अगर कोई अटल लक्ष्य को लेकर साथ चले तो सफलता में कोई अड़चन आ ही नही सकती । सुरेश प्रजापति बड़ा आसन विजयनगर ने बताया कि , हरदेव लाल प्रजापति की पुत्री सरिता प्रजापति ने अध्यापक लेवल- 2 में अंतिम रूप में चयन होने पर पूरे प्रजापति समाज में खुशी की लहर छा गई। इनके पिता हरदेव प्रजापति एक किसान है। जो खेती बाड़ी का काम करते है। हरदेव जी प्रजापत के पांच लड़कियां और एक लड़का भी है। जो खेती.बाड़ी का काम करता है। और तीन लड़कियां अभी हाल ही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं ,और सबसे छोटी सरिता प्रजापति ने अपने पिता अध्यापक बनकर दिखा दिया। सभी परिवार जन लोगों ने सरिता प्रजापति का सोल ओढाकर कर ,माला पहनकर सम्मान किया । सरिता प्रजापति की माता एवं सोहनी देवी भी खेती बाड़ी का काम करती । एवं पशुपालन का काम करती एवं पिता भी पशुपालन का काम करते हैं, जिसमें ओमप्रकाश प्रजापति ,संपत प्रजापति ,गजानंद प्रजापति ,मुकेश प्रजापति ,अभिषेक प्रजापति ,विकास प्रजापति ,अश्विन प्रजापति ,कमलेश प्रजापति ने ,और खास बात यह रही की महिला शक्ति भी पीछे नहीं रही चंता प्रजापति इंदिरा प्रजापति , रिंकू प्रजापति ,निरमा प्रजापति ,पिंकी प्रजापति सभी ने माला पहनकर स्वागत किया। एक तरफ जहाँ समाज में लड़कियो की पढाई की लेकर छोटी मानसिकता है , वही लड़किया आजकल हर क्षेत्र में सफलता के झण्डे फहरा रही है।

0 टिप्पणियाँ